पढ़े लिखे लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु एक राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की तथा धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध में सुपरमार्केट रायबरेली में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान नेअपनी कंपनी में कार्य वालेअपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों
को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।जिला संयोजक विनोद मौर्या ने कहा कि धर्मांतरण का विषय सिर्फ किसी एक।राज्य का ही नहीं है अपितु यह राष्ट्रव्यापी समस्या का रूप ले रहा है। तथा ये हमारी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।इसलिए विश्व हिन्दू परिषद मांग करता है। हम सभी हिन्दुओं को मिलकर एक साथ खड़ा होना चाहिए। और धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ केंद्र सरकार को सख्त से सख्त कानून बनाना चाहिए। ये हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। इसे हमें चुनौती के रूप में लेने का समय अब आ चुका है।प्रदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा जिला मंत्री धनंजय पांडे द्वारा तैयार की गई ।इस अवसर पर प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख हरिश्चंद्र शर्मा,प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दिनेश लोधी,जिला कार्याध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ,जिला संयोजक बजरंग दल विनोद मौर्या दोनों जिला सहमंत्री सनोरंजन व संतोषी सोनी,विभाग संयोजक रमाशंकर त्रिपाठी विभाग सह संयोजक पंकज मिश्रा, नगर कार्याध्यक्ष अतुलित वाजपेयी नगर अध्यक्ष आलोक, कार्याध्यक्ष अतुलित वाजपेयी, जिलाधर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह , बलोपासना प्रमुख उमेश पांडे,जिला गोरक्षा प्रमुख ज्ञानप्रकाश तिवारी, रामप्रकाश तिवारी,बजरंग दल सह संयोजक आदर्श गुप्ता आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।