आरआरएसआईएमटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

Share
अमेठी। शुक्रवार को मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति पदयात्रा और नारी श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत संस्थान परिसर में छात्राओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जीविका दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए नारी श्रृंखला बनाई और “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” के माध्यम से जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना—से महिलाओं को होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।read more:https://khabarentertainment.in/minor-molested-after-entering-house-accused-arrested/ कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि इन योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *