अकान्‍शु गोविल ने उप मुख्‍य यातायात प्रबंधक एवं स्‍टेशन डायरेक्‍टर, कानपुर का कार्यभार संभाला

Share
कानपुर देहात – उत्तर मध्य रेलवे में हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत अकान्‍शु गोविल ने उप मुख्‍य यातायात प्रबंधक एवं स्‍टेशन डायरेक्‍टर, कानपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया है।read more:https://khabarentertainment.in/the-activeness-of-town-outpost-in-charge-bharat-bhushan-singh-has-instilled-fear-in-criminals/
 अकान्‍शु गोविल भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी हैं तथा उन्होंने भारतीय प्रोद्योगिकी संस्‍थान, कानपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे उत्तर मध्य रेलवे के ऊर्जावान अधिकारियों में गिने जाते हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने वरिष्‍ठ मण्‍डल परिचालन प्रबंधक, आगरा एवं वरिष्‍ठ मण्‍डल परिचालन प्रबंधक, प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पदों जो रेल परिचालन से जुड़े हैं, पर कार्य किया है तथा व्यापक प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया है। उल्लेखनीय है कि अकान्‍शु गोविल ने प्रयागराज में 2019 के कुम्‍भ एवं 2025 के महाकुम्‍भ के दौरान रेल परिचालन में महत्‍वपर्ण भूमिकाएं निभाई है, जिसके लिए रेलमंत्री एवार्ड से सम्‍मानित भी किया गया है।  इन्‍होंने रेलवे के साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन, कानपुर में तीन वर्ष तक प्रतिनियिुक्ति पर कार्य किया है और वर्ष 2021 में कानपुर मेट्रो चालू कराने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *