किरतपुर । थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव आलमपुर गंगा उर्फ गंगावाला में एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे के साथ गंभीर अपराध किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि 15 अप्रैल दिन बुधवार को शाम करीब चार बजे उनका बेटा अपनी मां से दस रुपये लेकर पास की दुकान पर कुरकुरे लेने गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा,तो मां उसे खोजने के लिए बाहर निकली। घर के बाहर मौजूद बच्चों ने बताया कि उनका बेटा पास की दुकान के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा है। यह सुनकर मां मौके पर पहुंची, जहां बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी और उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। बच्चे को तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।read more:https://khabarentertainment.in/the-birth-anniversary-of-the-constitution-maker-was-celebrated-in-ward-number-18-of-the-city/ मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। 16 अप्रैल 2026 को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार लक्की पुत्र गजराज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।