गाजीपुर जमानियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गाजीपुर जनपद की श्रेष्ठता सूची में विद्यालय की छात्रा उजाला यादव ने 98% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में सृजन सिंह (97.6%), प्राची (95.4%), दिव्यांश तिवारी (95.2%), सृष्टि यादव (94.8%), हर्ष राज (94.6%), कृष्णा यादव (94.2%), जाह्नवी केशरी (93.8%), हरिओम (93.8%), आयुष्मान सिंह (93.2%), आदित्य प्रताप सिंह (92.4%), आदित्य नारायण सिंह (92.4%), विमर्श सिंह (92.0%), अनुराग कुमार (91.0%), सुमेधा सिंह (91.0%), अंकिता सिंह (91.0%), अमृता सिंह (90.8%), सौम्या वर्मा (90.2%) तथा गुनगुन (90.0%) प्रमुख रहे।read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/ विद्यालय के कुल 19 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह, प्रेसिडेंट श्री चंद्रशेखर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित कुमार सिंह, डायरेक्टर श्रीमती पूजा सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रेसिडेंट श्री चंद्रशेखर सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके अभिभावकों के सहयोग और विश्वास को दिया। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के परिश्रम, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।