विदुर कुटी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Share
गंज दारानगर । बिजनौर से 12 किलोमीटर दूर गंगा किनारे विदुर कुटी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, कथा का आयोजन श्री विदुर सेवा वानप्रस्थ आश्रम के निवासी सेवा मुक्त पुलिस निरीक्षक योगेश त्यागी द्वारा कराया जा रहा है। कथा व्यास स्वामी शिवानंद महाराज ने कथा के दूसरे दिन संगीत में वातावरण में बड़ा रोचक कथा प्रसंग प्रस्तुत किया । उन्होंने इस स्थान को बड़ा पवित्र और ऐतिहासिक बताया और कहा कि आप लोग धन्य है जो ऐसी पवित्र धरा पर जन्मे हो। जहां स्वयं श्री कृष्ण भगवान श्री विदुर की कुटिया में पधारे थे और तभी से चर्चा प्रचलित हुई कि दुर्योधन की मेवा त्यागी, साग विदुर घर खायो। read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/भक्तों ने  वानप्रस्थ आश्रम निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर योगेश त्यागी के इस धार्मिक कृत्य की बड़ी प्रशंसा की। भक्तों ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान गंगा में गोता लगाने का अवसर मिल रहा है हम लोग धन्य हो गए। कथा के पंडाल में सर्वश्री राजपाल सिंह त्यागी धर्मपाल सिंह त्यागी सनी त्यागी बृजेश त्यागी सुदेश सत्यवती रीता बबीता गीता प्रीती त्यागी आराध्या गौरव जोशी राजेश श्रीवास्तव मास्टर ओंकार सिंह मास्टर राजपाल सिंह पत्रकार उपस्थित रहे। कथा के विश्राम पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *