नारी शक्ति के नए युग का हुआ शुभारम्भ : दद्दन मिश्रा

Share

श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के आधी आबादी के लिए राजनीतिक क्षेत्र में लाये गए आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले की नारी शक्ति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः नारी शक्ति स्कूटी रैली, नारी सम्मेलन तथा हस्ताक्षर अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय सुबह सैकड़ों महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मोदी सरकार का अभिवादन करते हुए हाथ मे प्ले कार्ड लेकर बाइक रैली/स्कूटी रैली निकाली। नरेंद्र मोदी ज़िन्दाबाद, मोदी सरकार धन्यवाद का नारा लगाते हुए जूनियर हाई स्कूल से भिनगा स्टेडियम तक रैली निकाली गयी। उसके बाद भिनगा के दीप वाटिका में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों महिलाओ ने अपनी भागीदारी दी। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहाकि मोदी सरकार का नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रत्येक नारी शक्ति के लिए अभिनंदनीय है, प्रशंसनीय है और स्वागत योग्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहाकि यह अधिनियम नारी शक्ति के नए युग की शुरआत है।read more:https://khabarentertainment.in/the-activeness-of-town-outpost-in-charge-bharat-bhushan-singh-has-instilled-fear-in-criminals/ इन अधिनियम से राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व बढेगा और पंचायत से लेकर अब बड़े सदनों में भी महिलाओ की आवाज़ को सशक्त करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। अभियान की संयोजक पूजा पाण्डेय ने कहाकि  पूर्व की सरकारों में देश की आधी आबादी का सम्मान सिर्फ भाषणों में ही था लेकिन मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका सच्चा सम्मान दिया है। भाजपा नेत्री माधुरी सिंह त्रिपाठी ने कहाकि महिला अब सिर्फ ग्रहणी ही नही बल्कि समाज और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करेगी जिसका अधिकार यह अधिनियम देता है। विधानसभा और संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व दिलाने वाला नारी शक्ति वन्दन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित महिलाओं द्वारा हस्ताक्षर दीवार पर अपने अपने हस्ताक्षर बनाकर मोदी सरकार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सरिता सिंह, बिन्नू सिंह राजपूत, रिया सिंह, उर्मिला राणा, कविता तिवारी, ऋतु देवी, गीता साहू सहित पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, अरुण पाण्डेय, संजू तिवारी, वीरू श्रीवास्तव, विनोद साहू, अरविन्द गुप्ता, जीवन लाल वर्मा, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *