सहारनपुर की फुटबॉल टीम मुरादाबाद के लिए हुई रवाना

Share

सहारनपुर। अंडर-20 शम्सुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी 2026 का आयोजन मुरादाबाद में 13 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तर प्रदेश की टीम का चयन स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडल भाग ले रहे हैं, जिसमें सहारनपुर फुटबॉल टीम भी प्रतिभाग कर रही है। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा टीम का गठन किया गया तथा टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/poetry-evening-organized-on-the-birth-anniversary-of-mathematician-aryabhata-and-baba-saheb-ambedkar/ टीम का पहला मुकाबला मुरादाबाद की टीम के साथ खेला जाएगा। उन्होने बताया कि सहारनपुर फुटबॉल टीम में प्रवेश कुमार, अक्षत धीमान, भजन सिंह चैहान, अबूजर, अमन आमिल, ईशान दत्ता, राणा प्रयांत सिंह, राघव गर्ग, अबूजर अहमद, फराज शाह, मोहम्मद अली, रुद्रांश, रमन गौरी, श्रेयांश यादव, मोहम्मद बिलाल और राघव शर्मा का चयन किया गया है। राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद अकरम को टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में टीम मुरादाबाद में आयोजित राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनकी कौशल क्षमता और खेल की रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान, समन्वयक यशपाल सहित सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *