मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Share

सहारनपुर। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियों टीमों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आती-जाती महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं को विभिन्न्न हेल्पलाईन नम्बरों की भी जानकारी दी। थाना सरसावा में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.2 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कस्बा सरसावा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल 1450 अलका कसाना एवं महिला कांस्टेबल 1650 अलका नागर द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181 आदि) की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया। थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा  थाना प्रभारी सत्येंद्र नागर के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत साइबर अपराध सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अक्षिता सिंह, महिला कांस्टेबल 904 सपना सिंह एवं महिला कांस्टेबल 1072 रेनू चैहान द्वारा कस्बा बिहारीगढ़ में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/constitution-makers-birth-anniversary-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sonanchal/अभियान के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा उन्हें सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। थाना बेहट पुलिस महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्तिष् फेज-5.0 (चरण-2) के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा बेहट के बाजार क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाया गया। थाना नागल पुलिस कस्बे के विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे शिव चैक, जौलाधर, ब्लॉक तिराहा, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, मेन बाजार एवं बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। थाना ननौता पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम ओलरा में चैपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, सुमंगला योजना एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *