कानपुर देहात विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी एवं उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया।read more:https://khabarentertainment.in/bijnor-police-achieves-major-success-inter-state-flat-thief-gang-busted-3-arrested/
मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार समाज को एकता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार गंगाराम , विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कमर्चारी उपस्थित रहे और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।