महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या में नेशनल योग जज कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री को किया सम्मानित

Share
 कानपुर देहात महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित नेशनल योगा चैंपियनशिप में योगा जज का दायित्व कुशलता पूर्वक सम्पन्न करने के उपरांत डा शिवम मिश्रा महासचिव योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन और डॉ भानु प्रताप सिंह, कुलपति रामायण विश्व विद्यालय के द्वारा कानपुर देहात के नेशनल योगा जज कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया।  उक्त योग प्रतियोगिता का सबसे आकर्षण का केंद्र  ट्रेडीशनल योग प्रतियोगिता के साथ ही “मिस योगा इंडिया”  और “चैंपियन ऑफ चैंपियंस”  आर्टिस्टिक  सोलो और आर्टिस्टिक पेयर योग प्रतियोगिताएं रहीं।read more:https://khabarentertainment.in/jal-jeevan-mission-employees-protest-after-not-receiving-salaries-for-five-months/साथ ही 12 अप्रैल सुबह 5 बजे  “योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन” के महा सचिव डॉ शिवम मिश्रा जी और “प्रयाग आरोग्य केंद्र ” के  डा प्रशांत शुक्ला जी के कुशल मार्ग दर्शन में  500 योग साधकों ने 108 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया ।उक्त राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से लगभग 450 राष्ट्रीय स्तर के योग प्रतिभागियों और 40 राष्ट्रीय स्तर के योग जज और रेफरियों ने प्रतिभाग किया  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *