“देश के गौरव बाबा साहेब” — सपना सिंह ने जखनिया में अंबेडकर प्रतिमा का किया भव्य अनावरण

Share

गाजीपुर जखनियां ।डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जखनिया क्षेत्र के खानपुर रघुवर ग्राम सभा में मंगलवार को बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सपना सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर देश के गौरव हैं और उनकी जयंती समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने जीवनभर वंचित, शोषित वर्गों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने उनके प्रसिद्ध विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा” तथा “शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने बाबा साहेब को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि वे महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, दार्शनिक, लेखक, पत्रकार और शिक्षाविद थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समतामूलक समाज की स्थापना और लोगों को उनके अधिकार दिलाने में समर्पित कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/a-special-event-was-organised-on-the-occasion-of-ambedkar-jayanti-baisakhi-and-jallianwala-bagh-memorial-day/पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अंधविश्वास और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ व्यापक संघर्ष किया। उनकी अद्वितीय विद्वता और ज्ञान के कारण उन्हें प्रारंभिक दौर में ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं और उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम के आयोजक कैलाश नाथ एवं ग्राम प्रधान पूनम देवी ने मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, आलोक रंजन तिवारी, राजन प्रजापति, पंकज सिंहा, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, ओंकार सिंह, अरविंद चौहान, मृदुला पांडेय, शैलू सिंह, बद्रीराम, लोकनाथ, देवेंद्र वकील, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने की, जबकि संचालन प्रमोद वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *