मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर में चला जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

Share
गाजीपुर ।प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशासन ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा संबंधी कदम उठाए।read more:https://worldtrustednews.in/sahitya-chetna-samaj-holds-condolence-meeting-on-the-demise-of-swara-samragini-asha-bhosle-pays-heartfelt-tribute/इसी क्रम में पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देना प्राथमिकता है। अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि महिलाओं के प्रति सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *