जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे ग्रामीण, सचिव पर पक्षपात व धमकी का आरोप

Share
अमेठी। विकासखंड अमेठी क्षेत्र के ग्रामसभा दरखा के ग्रामीणों ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न किए जाने से परेशान होकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही, पक्षपात और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।प्रार्थी बाबूराम, रामहेतपाल, राम अचल पाल व जीत लाल सोनी ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश त्रिपाठी द्वारा उन्हें बार-बार चक्कर लगवाया जा रहा है। आरोप है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर उपजिलाधिकारी स्तर से सत्यापन कराने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।read more:https://worldtrustednews.in/sahitya-chetna-samaj-holds-condolence-meeting-on-the-demise-of-swara-samragini-asha-bhosle-pays-heartfelt-tribute/ग्रामीणों का कहना है कि सचिव न तो फोन उठाते हैं और न ही कार्यालय में उपलब्ध रहते हैं। हर बार अलग-अलग कारण बताकर उन्हें टाल दिया जाता है। आरोप यह भी है कि ग्राम प्रधान के चुनावी विवाद के चलते सचिव जानबूझकर विरोधी पक्ष के लोगों के कार्य नहीं कर रहे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव द्वारा खुलेआम कहा जा रहा है कि ग्राम प्रधान के विरोधियों का कोई काम नहीं होगा, चाहे कहीं भी शिकायत कर ली जाए। इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा उनके लंबित प्रमाण पत्र शीघ्र जारी कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *