फर्रुखाबाद जनपद के इटावा-बरेली हाईवे पर पासिंगपुर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें जीजा-साले समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मुरास कनिहया गांव निवासी 14 वर्षीय आदित्य राजपूत पुत्र छोटे लाल एवं उनके जीजा हरिओम पुत्र रामदास के रूप में हुई है।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/ दोनों फीरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के नगला तुला गांव जा रहे थे।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य राजपूत की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया, जबकि हरिओम का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी बाइक के सवार को भी मामूली चोटें आई हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।