फर्रुखाबाद में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर कार्रवाई: 3 ट्रक सीज, 8 वाहनों के चालान

Share
फर्रुखाबाद  शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के नेतृत्व में एआरटीओ फतेहगढ़ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कार्रवाई करते हुए टीम ने 03 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया, जबकि 08 बड़े वाहनों का चालान किया गया अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही और सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *