निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 

Share
बिजनौर । योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष योगेश कुमार सचिव अनंत कुमार के द्वारा कार्यालय परिसर में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ नरेंद्र सिंह ने नाडी परीक्षण कर रोगियों का प्राकृतिक उपचार किया । योगेश कुमार ने मिट्टी चिकित्सा एक्यूप्रेशर चिकित्सा मसाज चिकित्सा स्टीम बाथ शिरोधारा के द्वारा उपचार किया । इलाहाबाद से आए राजीव कुमार ने मरीजों की चिकित्सा करने में पूर्ण सहयोग किया । आज उपचार कराने वालों में लखनऊ से नीरज यादव इलाहाबाद से राजीव यादव नजीबाबाद से अनीता अंकित कुमार मुजफ्फरपुर केशो से सोनम देवी दिनेश कुमार बिजनौर से पूनम देवी  बृजेश कुमार परियोजना निदेशक बिजनौर हीमपुर से देव कृष्णा आरोग्य भारती के प्रांत संरक्षक  वैद्य अजय गर्ग ने प्राकृतिक उपचार कराया संगठन का उद्देश्य समाज को बिना किसी दवाई के स्वस्थ करना है । समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक प्राकृतिक उपचार कराने का लक्ष्य है ताकि हमारे समाज का हमारे राष्ट्र का अनावश्यक खर्च बच सके डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक हम प्राकृतिक खेती पर नहीं आएंगे सारी चिकित्सा पद्धति विफल होती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *