ललितपुर- श्री 1008 पंचकल्याणक प्रतिष्ठा त्रय गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन श्री दिगंबर जैन शान्तोदय क्षेत्र चांद पुर जहाजपुर में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य तीर्थ रक्षक जन-जन के संत महामुनि राज मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के मंगल ससंघ सानिध्य में किया जा रहा है कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी श्री प्रदीप भैया जी सुयश अशोकनगर मध्य प्रदेश के द्वारा संपन्न कराई जा रही हैं जिसमें आज मंगलाष्टक दिगबंधन रक्षामंत्र शांतिमंत्र नित्यमह अभिषेक शांति धारा पूजन आदि के साथ नव प्रभात की नई किरण के साथ आदिनाथ भगवान को कैलाश पर्वत से निर्माण प्राप्ति अमित कुमार देवों का आगमन नख केस आदि का विसर्जन इसके पश्चात मुनि श्री की मंगल देशना का लाभ सभी सिद्धालुओ को मिलेगा साथ ही मोक्ष कल्याणक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ जिनबिम्ब स्थापना आदि धार्मिक क्रियाओं के साथ गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगाउक्त आयोजन में श्री दिगंबर जैन शान्तोदय अतिशय क्षेत्र चांदपुर जहाजपुर के महामहिम डॉक्टर एम के जैन अध्यक्ष अरविंद जैन ऑप्टिकल महामंत्री धन्यकुमार जैन एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष अनुपम जैन अनोरा कार्यक्रम संयोजक अमित प्रिय जैन अपनी विशेष सेवाएं दे रहे हैं बताते चलें कि यह क्षेत्र जंगल में होने के बावजूद भी मुनिपुंगव श्री सुधा सागर महाराज जी के आशीर्वाद से जंगल में भी मंगल हो रहा है एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु क्षेत्र के दर्शन एवं मुनि श्री का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं