गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गई।गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए चालान की कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों में भय पैदा करना है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।