सलीम अहमद गाजीपुर जमानियां। पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 का अभियान चलाया:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी दी। और महिलाओं को किया जागरूक। बताया जाता हैं। सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1090, वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन, एवं ओटीपी , मीडिया लिंक, से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके साथ उन्हें किया जागरूक। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के चरण में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ इरज राजा के निर्देश पर महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न कस्बा बाजार सहित एन एच 24 सड़क से आ जा रही महिलाओं को एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से चलाया गया। इस अभियान के तहत महिला पुलिस टीमों के द्वारा स्टेशन बाजार, कस्बा बाजार सहित चौराहों के साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान महिला पुलिस आरक्षी पूजा एवं आरक्षी शालिनी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत विशेष रूप से बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके गुड टच और बैड टच की पहचान करने तथा आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी होने पर घबराने के बजाय तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूक करते हुए। अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। दोनों आरक्षियों ने महिलाओं और बालिकाओं को इस अभियान के दौरान, विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं। रतन कुमार सरोज, गोविंद चौहान।