महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

Share

गोरखपुर। धराधाम इंटरनेशनल, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुशवासी महोत्सव–2026 के तृतीय दिवस पर मिसेज एशिया यूनिवर्स डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम को ‘कुशवासी रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम को यह सम्मान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे नारी शक्ति की सशक्त प्रतिनिधि हैं और उनके प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. सौरभ पाण्डेय एवं डॉ. यशवंत सिंह राठौर द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मार्कंडेय राय (चेयरमैन, फैक्सपेड), राजेश त्रिपाठी (विधायक), चारु चौधरी (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग), पुष्प दंत जैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक, डॉ. सुनील दुबे, निशा उपाध्याय, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, आर्या बोरा, सुनिशा श्रीवास्तव, डॉ. निशा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह सम्मान डॉ. पूजा शैलेंद्र निगम के सामाजिक योगदान एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *