शिवली कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मकरंदपुर बंथा गाँव के पास मैथा-केशरीनेवादा नहर रोड पर सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी राजा बाबू की गला काटकर हत्या किए जाने का शिवली पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल के सहारे खुलासा कर दिया है | पुलिस के द्वारा किए गए खुलासे में प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या करवाई थी, शिवली पुलिस ने आरोपित प्रेमिका समेत उसके प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है , पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित मोबाइल व घटना में प्रयुक्त वाइक भी बरामद कर ली है | शिवली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रामगंगा नहर रोड के पास मकरंदपुर बंथा गाँव के पास एक खेत में बीती 2 मार्च को एक 20 वर्षीय युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला था, वह सफ़ेद शर्ट व नींली काले रंग के लोअर पहने था इसके अलावा अन्य कोई कपड़ा नहीं था। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस सहित शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू की थी , मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि के साथ शरीर में कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे इसके बाद मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारो के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई थी मामले की जांच के दौरान मृतक राजा बाबू की कॉल डिटेल के आधार प्रकाश में आया कि उसकी प्रेमिका दस्तमपुर अकबरपुर निवासी कोमल पुत्री स्वर्गीय लालाराम ने 18 बार फोन किया था जिस आधार पर पुलिस ने कोमल को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया, पुलिस के पूछताछ में कोमल ने बताया कि उसकी झखरा गांव में रिश्तेदारी थी इस कारण उसका वहाँ आना जाना बना रहता था , वहीं पर रहने वाले सागर पुत्र शिवनारायण से उसके प्रेम संबंध हो गये थे , दो वर्ष तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो सागर ने शादी से इनकार कर दिया था इसके बाद गांव के ही राजा बाबू पुत्र राम लखन वर्मा से उसकी फोन पर बातचीत होने लगी बातचीत प्रेम रिश्तो में बदल गई और उसने राजा बाबू से एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों के परिवार वाले हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी करने के लिए तैयार हो गए और आगामी 7 मई को शादी की तिथि निश्चित हो गई थी इसको लेकर उसका प्रेमी सागर फिर से उससे बात करने लगा और राजा बाबू के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बता कर फिर से प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने के लिए तैयार हो गया इस पर उसने सागर के साथ शादी करने की सहमत हो गई उसने ही सागर को शादी के लिए राजा बाबू को रास्ते से हटाने की बात कही इसके बाद सागर ने राजा बाबू की हत्या करने का निर्णय ले लिया | प्रेमिका कोमल ने राजा बाबू की हत्या करने में सागर का साथ दिया उसने सागर के साथ मिलकर योजना बनाई कि कुछ दिन बाद राजा बाबू अपनी बुआ के घर शिवली कोतवाली क्षेत्र के गाँव भउआपुरवा जाएगा जिसको हम सुनसान जगह पर बुला लेंगे और आप अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर देना , पूर्व नियोजित योजना के आधार पर राजा बाबू जब 2 अप्रैल को शिवली कोतवाली क्षेत्र के अपनी बुआ के घर गया तो कोमल ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया मंगेतर के बुलाने पर राजा बाबू घर में बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कह कर वापस लौट पड़ा रास्ते में सागर अपने मित्र ललित नागर पुत्र शिवकुमार निवासी टिकरा के साथ रामगंगा नहर रोड पर खड़ा हो गया जैसे ही राजा बाबू देर शाम घर को वापस चला तो कोमल ने पहले ही सागर को जानकारी दे दी सागर अपने मित्रों के साथ खड़ा हो गया और इंतजार करने लगा इस बीच जैसे ही मोबाइल का इंडिकेटर जलाए हुए राजा बाबू आया तभी मोबाइल की टॉर्च के सहारे उसे रोक लिया और कोमल से मिलने के लिए उसके बाइक पर बैठकर मकरंदपुर बंथा गांव की तरफ चल पड़ा कुछ दूर चलकर उसने बाइक खड़ी कर दी इसके बाद दूसरी बाइक से सागर राजपूत व ललित नागर भी आ गए तथा राजा बाबू के हाथ पकड़ लिए तथा सागर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिया इस बीच ललित ने भी उसका सहयोग किया हाथ पैर पकड़ कर उसे दबोच लिया और सागर ताबड़तोड़ चाकू से वार करता रहा और उसे मरा समझ कर कुछ दूर चलकर खेतों में फेंक कर भाग निकले सागर के मोबाइल फोन को भी तोड़कर नहर में फेंक दिया, मंगेतर के द्वारा दी गई पूरी जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया इधर आरोपित सागर राजपूत व उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी शिवली कल्याणपुर रोड पर बसौसी गांव के रिंग रोड पुल के नीचे कहीं जाने के लिए खड़े है पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया, पूछताछ में दोनों ने प्रेमिका के साथ मिलकर राजा बाबू की हत्या करने की योजना का खुलासा करते हुए उसकी हत्या करने की स्वीकारोक्ति कर ली, पुलिस ने पकड़े गए सागर की निशानदेही पर रामगंगा नहर से राजा बाबू का टूटा हुआ मोबाइल हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के दौरान पहनी हुई खून से रंगी शर्ट बरामद कर ली जबकि आरोपी ललित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है | कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है फरार आरोपी की तलाश की जा रही है |
3-