रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसहयोग, 15 यूनिट रक्त संग्रहित

Share
गाजीपुर । नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को दूर कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी एवं सिविल डिफेंस के जिला समन्वयक श्री विनोद जोशी (एसडीएम) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान जीवनदान के समान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि दाता भी स्वस्थ रहता है।”शिविर में सिविल डिफेंस के वार्डेन एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।चीफ वार्डेन संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आकाशदीप (डिप्टी वार्डन), अभिषेक सिंह (घटना नियंत्रक), गोपाल वर्मा, डॉ. स्वतंत्र सिंह, सन्दीप मिश्रा, संतोष केशरी, गौतम कुमार, सन्दीप सिंह, नवीन राय, जयन्त राय, शुभम अग्रवाल, अर्पित, आशीष राय, आलोक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, अभिषेक कश्यप, वीरेन्द्र जी एवं शीर्षदीप सहित कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।इसके अलावा साकेत सिंह, सारिका, खुशी और इम्तियाज ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के रक्तदान शिविरों से न केवल अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *