उर्स के मौके पर हाजी आज़ाद खान के आवास पर फातेहा कर पेश की गई अक़ीदतो मोहब्बत

Share

भदोही। नगर के मोहल्ला कज़ियाना शरीफ स्थित हज़रत हाजी अब्दुल वहाब चरम पोश तिरमिजी रहमतुल्लाह अलैह का 64 वां सालाना उर्स बड़े ही अक़ीदतो मोहब्बत के साथ शनिवार को शुरू हुआ। इस मौके पर कमेटी द्वारा जहां लंगरे आम की व्यवस्था की गई थी तो वहीँ हज समिति के राष्टीय अध्यक्ष व ज़िला हज ट्रेनर हाजी आज़ाद खां बापू के आवास पर हज़रत हाजी वहाब चरम पोश तिमिजि रह. के नाम फातेहा कर नजरान-ए-अकीदत पेश किया गया। फ़ातेहाख्वानी में हाफ़िज नवेद ने तिलावते कुरआन पाक की। इस दौरान  शायर नेहाल हबीबी ने नातो मनकबत पेश करते हुए पढ़ा कि देखा दे तैबा मिटा दे हसरत मदीने वाले के हाँथ में है। अता करे वो जमीं पे जन्नत मदीने वाले के हाँथ में है। सजी है महफिले मिलाद आप ही के लिए। चले भी आइये सरकार दो घड़ी के लिए। पढ़ा तो लोग मचल गए। शायर अब्दुर्रहमान ने पढ़ा। उन्ही के वास्ते सब इन्तेज़ाम रखा है। लबो पे जिनके मोहम्मद का नाम रखा है। इस मौके पर हजरत अल्लामा व  अरमान ने इस्लाही तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह के मोकद्दस वलियों से वाबस्ता हो जाओ इसी में कामयाबी है। बादहु बारगाहे सैयदुल बशर सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में सलातो सलाम का नज़राना पेश किया गया। वहीँ आये हुए मेहमानो का खैर मकदम हाजी आज़ाद खां बापू सानु खां, प्रिंस खां मो.एहसान ने किया। इस मौके पर मो0 वसीम खान, डॉ रियाज़ डल्लू, पत्रकार आफ़ताब अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *