शक्ति कलश का भव्य स्वागत, आत्मकल्याण के साथ विश्व कल्याण का संदेश

Share
अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से निकले पवित्र शक्ति कलश के अमेठी जनपद में प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, पूजन और आरती कर भव्य स्वागत किया। रविवार सुबह जनपद में प्रवेश के साथ ही विभिन्न गांवों और चौराहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक कलश का पूजन किया।यह आयोजन अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने और वंदनीया माता जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। परतोष तिराहा स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर सनहा, मंडेरिका, सेमरा, टिकरी समेत कई गांवों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि यह शक्ति कलश जनपद के सभी 13 विकास खंडों में भ्रमण करेगा, जिसका उद्देश्य जनजागरण, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना है।इस दौरान शांतिकुंज प्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *