डलमऊ, रायबरेली
रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।ताजा मामला कृष्णा नगर इलाके का है, जहां मकान के सामने खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोरों ने चंद घंटों में ही पार कर दिया।मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी राजाराम अनुरागी ने कोतवाली डलमऊ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कृष्णा नगर (पेट्रोल पंप के सामने) स्थित एक मकान में रहकर निजी कंपनी का काम देख रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, उनकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (नंबर MP16ML2904, इंजन नंबर HA11EKG9A0935) 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे से 10 बजे के बीच चोरी हो गई।बताया गया कि बाइक मकान के सामने लॉक करके खड़ी की गई थी और वह अंदर भोजन करने चले गए थे। कुछ देर बाद जब बाहर लौटे तो बाइक गायब मिली। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक बाइक का कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।