पयागपुर समाधान दिवस: 83 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण

Share

बहराइच ( पयागपुर )। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील पयागपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे, जिन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने को कहा।समाधान दिवस के दौरान कुल 83 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस दौरान जिलाधिकारी के कार्यक्रम में शामिल न होने से कई फरियादी मायूस नजर आए। हालांकि अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक भटकना न पड़े।समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी पयागपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *