महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

बीना, सोनभद्र। क्षेत्र में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खड़िया बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर से भव्य महावीर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। झांकियों और भक्ति गीतों के साथ पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया।जुलूस खड़िया बाजार से प्रारंभ होकर मां ज्वालामुखी मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान भक्तगण भक्ति में लीन होकर झूमते-गाते हुए पैदल यात्रा करते नजर आए। सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। खड़िया बाजार तिराहे पर आकर्षक झांकियों में भगवान शिव का तांडव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में आधुनिक वाहनों के साथ घोड़ों से सुसज्जित रथ भी शामिल रहे।जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और डीजे की धुन पर थिरकते हनुमान भक्तों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा और इत्र की बौछार कर जुलूस का स्वागत किया गया। साथ ही शरबत एवं अन्य खाद्य-पेय पदार्थों की भी व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। यह शोभायात्रा खड़िया बाजार, तारापुर, परसवार राजा, शक्तिनगर, बनियानाला, शिवाजी नगर, चिल्काडांड़, राजकिशन कॉलोनी, अंबेडकर नगर होते हुए मां ज्वालामुखी मंदिर पर समाप्त हुई। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम दुद्धी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी पिपरी, अनपरा थाना प्रभारी, रेनूसागर चैकी, शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे सहित पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय समिति के सह संयोजक सनी शरण, अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सोनी, रामनरेश कुशवाहा, रामफल मित्तल, विवेक पटेल, मनीष जैन, शिव कुमार, विजय गुप्ता, वृज बिहारी यादव, अजय पहलवान, राजाराम गुप्ता, संजीव जायसवाल, रामकुमार वर्मा, अशोक गुप्ता, आशीष चैबे, भारत भूषण अग्रवाल, अमरजीत सिंह, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, प्रवीण पटेल, संतोष कुमार सोनी, प्रमोद तिवारी, मोहन गुप्ता, हीरालाल, अमरेश चंद पांडे सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *