दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री निवासी आरोपी रामबाबू यादव पुत्र रामविलास यादव को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी का प्रेम संबंध क्षेत्र की एक महिला से था और वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका था। महिला द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। इसी दौरान उसने दूसरी महिला के साथ न्यायालय में विवाह कर लिया। जब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसने म्योरपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *