कंपोजिट विद्यालय देवगांव में परीक्षा फल वितरण व वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ

Share
 डलमऊ रायबरेली
(डलमऊ) कंपोजिट विद्यालय देवगांव विकास क्षेत्र डलमऊ में वार्षिक उत्सव व छात्रों का परीक्षा फल वितरित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवत प्रधानाध्यापक गया बक्स सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में एनपीआरसी व प्रधानाध्यापक उमरा मऊ बृजेश बाजपेई व दिवाकर विक्रम सिंह सेवानिवृत्ति नेवी अधिकारी,वर्तमान इंचार्ज प्रधानाध्यापक कुलदीप रहे। कार्यक्रम का रंगारंग संचालन विद्यालय की अध्यापिका आकांक्षा यादव द्वारा किया गया,जिसमें सर्वप्रथम कक्षा 6 7,8 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन करके स्वागत गीत प्रस्तुत किया,कक्षा एक से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं द्वारा देश रंगीला गाने का भी प्रस्तुतीकरण किया गया,व राधा कृष्ण के गीत द्वारा भक्ति में संगीत का मंचन किया गया,छात्रों द्वारा मोबाइल के दुष्प्रभाव पर नाटक का मंचन हुआ जिसमें अध्यापिका दीपशिखा सिंह, कनक मिश्रा, रश्मि वर्मा द्वारा बच्चों के प्रस्तुतीकरण पर विशेष सहयोग रहा उसके पश्चात कक्षा एक से कक्षा 8 तक के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा फल सहित पुरस्कार वितरण किया गया व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया विद्यालय के खेल शिक्षक रोहित द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा में विशेष भूमिका रही वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का दिशा निर्देशन प्रधानाध्यापक कुलदीप के द्वारा किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका महामाया त्रिवेदी सुनीता यादव,शशिकांत मिश्रा, आरती सिंह,चंद्रेश त्रिवेदी बिट्टन सहित बच्चों के अभिभावक भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *