समाधान दिवस : निस्तारण कम फरियाद ज्यादा, 17 में एक का निपटारा

Share
डलमऊ रायबरेली। तहसील समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों के लाव लश्कर के बावजूद लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है शनिवार को फरियादी विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटकर डलमऊ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी व्यथा सुनाई जहां पर एक मामला तत्काल निपटाया गया जबकि तमाम प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए।  बीते शनिवार को तहसील सभागार डलमऊ में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर पहुंची 17 शिकायतों में से एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका जहां पर पूरे डेरा पकरौली निवासी विकास कुमार ने बिजली की समस्या को लेकर शिकायत की और बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निधन नहीं हुआ रामपुर गहिर खेत निवासी परमेश्वर ने जमीन में जबरन कब्जा किए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की तथा किसान नेता अजमेर सिंह के द्वारा भी जनहित ऐसी समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र सौपा गया उक्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जांच करके लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए हालांकि एक शिकायत के निस्तारण के बाद लंबित 16 फरियादी मायूस होकर लौट गए लंबी शिकायतों में कुछ फरियादी ऐसे हैं जो लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं और वह समाधान दिवस में भी शिरकत कई बार कर चुके हैं लेकिन उनकी न्याय की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है वही तहसील समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मंजरी सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक सचान , वन क्षेत्राधिकारी रविशंकर भास्कर ,कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह , कानून गो हरिप्रकाश तिवारी,सदर लेखपाल हरिओम त्रिपाठी सहित सभी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *