जनपद में नियुक्त दो निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत

Share
भदोही। ज्येष्ठता के आधार पर जनपद में नियुक्त दो निरीक्षक विश्वज्योति राय एवं सुनील कुमार सिंह का पदोन्नत बोर्ड द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। उक्त आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, प्रभात राय पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानपुर द्वारा जनपद भदोही में नियुक्त निरीक्षकगण के कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति पर बधाई दी गई। यह गौरवपूर्ण क्षण उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है, जो नई जिम्मेदारियों के साथ कानून व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधन में कहा गया कि अपने नई जिम्मेदारियों को भलि-भाँति समझते हुए प्राथमिकताओं के आधार पर जनता की जनसमस्याओं को सुने व उनके समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण शत-प्रतिशत निस्तारण कराए। विश्वज्योति राय एवं सुनील कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए  विभाग के प्रति अपने समर्पण को और मजबूत बनाते हुए जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *