पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में सौंदर्य करण व नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह सम्पन्न नगर पंचायत ने करीब 25 लाख खर्च से कराया विद्यालय का कायाकल्प

Share
आकाश मिश्रा औरैया
 दिबियापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिडिल स्कूल में करीब 25 लाख रुपए के खर्च से नगर पंचायत द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण व नव निर्माण कार्यों का लोकार्पण बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि एनटीपीसी प्रशासन ने विद्यालय के बच्चों के लिए नया फर्नीचर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है, वही बीएसए ने कहा कि यह मिडिल स्कूल आगे आने वाले समय में पीएम श्री और और इंटर तक की पढ़ाई के लिए सक्षम बनेगा। इस मौके पर स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत बच्चों को किताबों का सेट देकर की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के लिए आगे भी जो भी ज़रूरतें होगी वो पूरी करेंगे। विद्यालय में बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मिले तभी इसकी सार्थकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि पूर्व में वे एसआइआर के दौरान इस विद्यालय के बाहर से गुजर रहे थे तो उन्हें यहां की साज सज्जा देखकर लगा कि यह परिषदीय विद्यालय नहीं बल्कि कोई इंटर कॉलेज है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में यह विद्यालय पीएम श्री विद्यालय होगा इसके लिए प्रयास करेंगे। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम, बीजेपी की जिला महामंत्री मनु राजपूत, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, विद्यालय की प्रधानाचार्य शकील अफरोज, पूनम पुरवार, सभासद अभय प्रजापति राजेश कुमार, ऋषि कुमार पोरवाल, राहुल अंबेडकर, सचिन गुप्ता,इंद्रपाल इंदु,छोटू, राजीव कुमार शर्मा, इकरार खान, धर्मपाल सिंह सेंगर,रवि प्रकाश, कुलदीप पोरवाल, श्रद्धा मनु चौहान, सौरभ राजपूत, कैप्टन योगेश त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह गौर, डॉ प्रमोद सविता आदि प्रमुख रूप से रहे। इससे पूर्व विद्यालय की बालिकाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के मौके पर ढोल नगाड़े के बीच केक भी काटा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *