गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कला एवं क्राफ़्ट प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षुओं में सृजनात्मकता, नवाचार एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।प्रदर्शनी में ज़िला भर के शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों जैसे—चित्रकला, हस्तशिल्प, कागज़ शिल्प, मिट्टी के मॉडल, शिक्षण सहायक सामग्री एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक मॉडल, चार्ट और पेंटिंग्स आदि प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रदर्शनी नोडल और प्रवक्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना और तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ शिक्षकों के समग्र विकास में सहायक होती हैं तथा कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ताओं के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर नोडल आलोक कुमार ने कहा कि कला एवं क्राफ़्ट प्रदर्शनी हमारी सृजनात्मकता,कौशल और लगन का अद्भुत संगम है। यह विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी प्रकार नोडल डॉ0 मन्ज़र कमाल ने कहा कि कला एवं क्राफ़्ट प्रदर्शनी शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कौशल का सुंदर प्रदर्शन है। यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है तथा नवाचार और सीखने की प्रेरणा प्रदान करती है। प्रवक्ता राकेश यादव ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा किया तथा नोडल अंकिता सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन किया और बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल आलोक कुमार, डॉ0 मन्ज़र कमाल, अंकिता सिंह,सुमन तिवारी के अलावा संस्थान के प्रवक्ता राकेश यादव, शिव कुमार पाण्डेय,बृजेश कुमार, हरिओम यादव,डॉ सर्वेश राय, डॉ0अर्चना सिंह, डॉ शाज़िया रशीदी, प्रतिभागी शिक्षक,प्रशिक्षु शिक्षक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन डा मन्ज़र कमाल द्वारा किया गया।