पुष्टाहार वितरण प्रक्रिया का सीडीपीओ, सुपरवाईजर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें: जिलाधिकारी

Share
भदोही। आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत पोषण मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न इंडिकेटर पर समीक्षा हुई। जिसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र द्वारा बताए गया कि एफआरएस (चेहरा प्रमाणीकरण) 97.28 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करा लिया जाए। निर्माण संबंधी आंगनबाड़ी केन्द्रो को जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सीडीपीओ, सुपरवाईजर को निर्देशित किया कि आईसीडीएस द्वारा चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरण प्रक्रिया का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ को निर्देशित किया कि ब्लॉकवार कैंप लगाते हुए सैम, मैम बच्चों को मेडिसिन देना सुनिश्चित करें। पोषण पुनार्वास केन्द्र में सैम बच्चों को भर्ती कराये जाने हेतु निर्देश दिये। प्रत्येक माह राशन वितरण की फीडिंग, गृह भ्रमण, दक्षता मापन, पोषण ट्रैकर पर करना सभी सीडीपीओ सुनिश्चित करें। उन्होंने समुदाय आधारित गतिविधियों के जॉच करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। पोष्टाहार का वितरण, शत-प्रतिशत हर हाल में ससमय वितरण हो जाना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि समुदाय आधारित गतिविधियों एव वी०एच०एस०एन०डी० की फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर करायी जा रही है। समस्त आर०बी०एस०के० टीम को चिन्हित सैम बच्चों का परीक्षण कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराये जाने हेतु अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी एवं कन्वर्जेन्स समिति के सदस्य आदर्श आगनबाड़ी केन्द्र बनाये जाने हेतु गोद लेने वाले समस्त जिला/ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं जिला पोषण समिति एवं निवारण समिति के सदस्यों के साथ पोषण सम्बन्धित विभिन्न आयामों पर समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, डीडीओ/डीपीआरओ ज्ञान प्रकाश, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *