लखनऊ : लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कुश्ती कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सुनील राय शामिल हुए। यह भव्य आयोजन भाई राजेश सिंह जी द्वारा आयोजित किया गया।अतिथि के रूप में उपस्थित श्री राय ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा, युवाओं की ऊर्जा और खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और नई दिशा देने का काम करते हैं।