ललितपुर- एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष को दी बधाइयां माला पहनकर किया स्वागत ललितपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ दयाराम रजक की 1 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने मालाओं से लाद कर स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित अजय तिवारी अध्यक्ष अनुशासन समिति ने दयाराम रजक के एक वर्ष कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने गांव गांव जाकर कमेटीयां गठित की है सभी लोग मिलकर एक जुट होकर गांव गांव जाकर कार्य करना होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी इस मौक़े पर जसपाल सिंह ने कहा कि दयाराम रजक ने संगठन को मजबूत करने के लिये बहुत प्रयास किया अभी और संगठन को मजबूत करने के लिये सभी कांग्रेस जनों को मिलकर श्रीमती सोनिया गाँधी, बहन प्रियंका गाँधी, राहुल गाँधी अभिनाश पाण्डेय और अजय राय जी को मजबूती प्रदान करना है जब संगठन मजबूत होगा तभी प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी ! इस दौरान नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, जिला महासचिव शशीकांत दीक्षित वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह चन्देल, सीताराम राय, राजा राजपाल सिंह,इमरान खा,राम सिंह यादव, आसिफ एडवोकेट, संतोष राय, दीपक रैक्रवार, रफीक अली, असलम पठान, अभिषेक सिंघई, दयाशंकर रजक,हीरालाल सेन, साहब सिंह,आदि उपस्थित थे