भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ विकासखंड क्षेत्र टिकरी, मुसवापुर बंदोइया में स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की कमी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लग गए हैं, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां लंबी-लंबी कतारों में लोग घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। बढ़ती भीड़ और सीमित सप्लाई के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की खबरों ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। वहीं पंप संचालकों का कहना है कि आपूर्ति प्रभावित होने के कारण मांग पूरी करना मुश्किल हो रहा है।ईंधन संकट के चलते क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और लोगों में बेचैनी का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कह रहा है, लेकिन फिलहाल लोगों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है।