एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार उ0नि0 शैलेश कुमार यादव व चौकी प्रभारी बड़सरा उ0नि0 अरुण कुमार पाण्डेय मय हमराह क्षेत्र में देखभाल, लंबित विवेचना एवं वांछित अपराधियों की तलाश में मेदनीपुर बाजार में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गोशन्देपुर गुड़ फैक्ट्री तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम बल्लू खान पुत्र स्वर्गीय साहब आलम निवासी एस-2/88 डिठोरी माल अर्दली बाजार थाना कैण्ट जनपद वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना करण्डा में मु0अ0सं0 41/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *