नवारंभ उत्सव में नन्हे-मुन्नों का तिलक लगाकर स्वागत, उत्साह के साथ हुआ नामांकन

Share
मऊ। स्थानीय ब्लॉक इकाई रानीपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में बाल वाटिका के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए नवारंभ उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों का मुख्य द्वार पर पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में शिक्षा मित्र संघ मऊ के जिलाध्यक्ष श्री बलिराम चन्द्र सिंह ने बच्चों का अभिनंदन करते हुए उन्हें टॉफियां वितरित कीं तथा बाल वाटिका में नामांकन के लिए प्रवेश कराया। नए सत्र के पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और वे मुस्कुराते हुए विद्यालय में प्रवेश करते नजर आए।विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर दिखा, जहां शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मु. अयूब खां, ओपी मौर्य, अभिषेक सिंह, बसंत वैष्णव, प्रदीप कुमार, लल्लन, अंजू सिंह, विभा सिंह, श्यामा, सुशीला, सीमा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री रीता, कुसुम सहित विद्यालय स्टाफ, बच्चे एवं रसोइया उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करना तथा प्रारंभिक शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *