पिलखुवा-थाना पिलखुवा पुलिस ने थाना क्षेत्रान्र्तगत एक युवक के साथ घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से लूट के 1,000/- रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक जोडी जूते व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व 02 मोटर साइकिल बरामद । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दो बाइको पर सवार होकर ग्राम कांवी निवासी गौरव कुमार को तमंचा दिखाकर 1500/-रूपये, मोबाइल फोन व एक जोडी जूते लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते बताया अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 124/2026 धारा 309 (4) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों अभिषेक पुत्र बालकिशोर उर्फ सुनील 2. भूपेन्द्र उर्फ लखन पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम कस्तला कासमाबाद. प्रेम पुत्र सुनील निवासी ग्राम निजामपुर 4. लविश पुत्र अनिल निवासी ग्राम निजामपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को बडौदा रेलवे फाटक मोड से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट के 1,000/- रुपये नकद, मोबाइल फोन, एक जोडी जूते व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व 02 मोटर साइकिल बरामद हुई है।