पर्स छिनने की घटना का अनावरण 02 अभियुक्तों गिरफ्तार ।

Share
हापुड थाना हापुड़ देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र मे घटित पर्स छिनने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । जिनके कब्जे से लूट के 3,000/- रुपये नकद, वादी का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल तथा 02 अवैध चाकू बरामद  गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा चोरी की मोटर साइकिल पर सवार होकर ततारपुर गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति से पर्स लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व मेरठ में लूट, डकैती, चोरी आदि अपराधों के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हापुड़ देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने जानकारी देते बताया  चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 119/26 धारा 309 (4) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों  आमिर पुत्र अब्दुल इमरान पुत्र अफजल निवासी फतेलेपुर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ  को सुल्तानपुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट के 3,000/- रुपये नकद, वादी का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल तथा 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *