सिंभावली आर एस,एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंभावली में परीक्षा परिणाम घोषित करते समय
समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ग्रीष्मl कपूर की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेन्द्र सिंह औलख ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।