निपुण विद्यालयों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

Share
हापुड अटल पार्क निकट तहसील चौराहा हापुड़ में दोपहर 1:00 बजे जनपद के समस्त निपुण विद्यालयों का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आदरणीय जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति रही सभी निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देते हुए मंच पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी से कहा कि हमें भविष्य में और भी अधिक प्रयास करने हैं तथा जनपद को निपुण बनाने के लिए कम से कम 80% विद्यालयों को निपुण बनाना है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने भरोसा दिलाया कि हम आगामी शैक्षिक सत्र में और बेहतर कार्य करेंगे। प्रत्येक शैक्षिक सत्र में डीoएलo एड o प्रशिक्षकों द्वारा कक्षा एक एवं दो में निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से रेंडमली 12-12 छात्रों का निपुण आकलन किया जाता है। पृथक – पृथक कक्षा में 80% से अधिक निपुण छात्र होने पर वह विद्यालय निपुण घोषित किया जाता है। छात्रों को दिए गए प्रश्नों में से 75 प्रतिशत या उससे अधिक प्रश्नों के सही उत्तर देने होते हैं।इस बार लेखन की जांच ए आई के माध्यम से की गई।जनपद में कुल 64 विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय देशराज वत्स,समस्त खंड शिक्षा अधिकारी,डी सी, एस आर जी एवं आरपी की भी उपस्थित रही। मंच संचालन संजय शर्मा जी एवं अंजू आजाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *