रास्ता विवाद में महिला-बेटियों को पीटा, मुकदमा दर्ज

Share

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बढ़यादूबे गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया है। पीड़ित शिवबालक यादव ने बड़हलगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया।शिवबालक यादव के अनुसार, उनके पट्टीदारो समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके घर आने-जाने का रास्ता रोक रखा है। पीड़ित का आरोप है कि जब भी रास्ते पर खड़ंजा या नाली निर्माण का प्रयास किया जाता है, तो आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट करने लगते हैं।
घटना 24 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोप है कि सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस गए और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी तथा पुत्रियों रीमा और सुनीता को बुरी तरह पीटा। इस हमले में सुमित्रा देवी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी बेटियों को भी अंदरूनी चोटें लगी हैं।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है।थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 115(2) , धारा 191(2) , धारा 351(3) और धारा 352 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।शिवबालक यादव ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *