20 दिन से बंद बीना का पेट्रोल पंप, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक

Share

बीना, सोनभद्र। बीना क्षेत्र के योगी चैरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपी) का पेट्रोल पंप पिछले करीब 20 दिनों से बंद पड़ा है। भुगतान न होने के कारण पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय मोटरसाइकिल, कार और ट्रेलर चालक ईंधन के लिए पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति से उपभोक्ताओं में नाराजगी और निराशा बढ़ती जा रही है। पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार कंपनी का भुगतान लंबित है, जिसके चलते आपूर्ति रोक दी गई है। मैनेजर ने बताया कि बकाया भुगतान पूरा होने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते कंपनी ने भुगतान व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। प्रबंधन का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर भुगतान प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद पंप पर ईंधन आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *