सनशाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स को फीस में बड़ी छूट

Share
गाजीपुर जमानियां। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष भी प्राइमरी, जूनियर और सीनियर तीनों श्रेणियों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क से मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः 15 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 5 प्रतिशत तक की फीस में छूट प्रदान की जाएगी।परिणाम के अनुसार प्राइमरी विंग (कक्षा 1 से 5) में कक्षा 2-बी की छात्रा अलिश्बा आलम ने 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। जूनियर श्रेणी (कक्षा 6 से 8) में कक्षा 8-ए के छात्र सनुज यादव ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं सीनियर श्रेणी (कक्षा 9 व 11) में कक्षा 9-डी के छात्र नीरज यादव ने 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई फीस छूट की घोषणा का अभिभावकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *