मोदी योगी युग महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम काल : डॉ. निर्मल

Share
लखनऊ : यूपी दैवीय आपदा प्रबंधन एवं जांच समिति के सभापति व सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं । वे बेखौफ कभी भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पिछली सरकार यानि सपा के शासनकाल का नाम सुनकर आज भी महिलाएं सहम जाती हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी है जबकि सपा सरकार में गुंडों, भूमाफियाओं और अपराधियों की सुरक्षा की गारंटी थी। डॉ. निर्मल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर आयोजित संगोष्ठी /संवाद को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मोदी और योगी युग महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम काल है । उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने जो भी योजनाएं बनाईं हैं राज्य की योगी सरकार इन सभी योजनाओं का सौ फीसद लाभ यूपी की सभी महिलाओं को दे रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शत प्रतिशत बालिकाओं को शिक्षित करने के लक्ष्य को योगी सरकार पूरा कर रही है।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला ,सौभाग्य योजना , स्वच्छ भारत मिशन, स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ देने के साथ ही उनके जीवन-यापन के लिए पेंशन व अन्य आर्थिक सहयोग दे रही है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ यूपी की योगी सरकार प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को मुहैया करा रही है। इससे यूपी में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और इनके लिए रोजगार की भी कई योजनाएं सरकार चला रही है। जिसका लाभ उठाकर महिलाएं कुटीर उद्योगों से जुड़ रहीं हैं। डॉ. निर्मल ने कहा कि एक महिला के आत्मनिर्भर होने से एक परिवार आत्मनिर्भर होता है। योगी सरकार महिलाओं के साथ ही राज्य को भी आत्मनिर्भर बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *