बागपत लोकसभा सांसद के प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात हिण्डन नदी पर बनेगा नया सेतु

Share

मोदीनगर।बागपत लोकसभा सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान के प्रयासों से हिंडन नदी पर नया सेतु बनाये जाने को लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से मिली हरी झंडी।मोदीनगर एवं मुरादनगर क्षेत्र से बागपत के बीच आवागमन होगा अब आसान।उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद गाजियाबाद के अंतर्गत 57-विधानसभा मोदीनगर क्षेत्र में हिण्डन नदी पर सेतु,पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 21.40 करोड़ रुपये की परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।प्रथम आवंटन में749.12 लाख रुपए की धनराशि की स्वीकृति की गई है।मतौर-डोलचा सीमा पर हिण्डन नदी पर इस सेतु पुल के बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दशकों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।सेतु बनाए जाने को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इसकी मांग की थी।क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस पुल को बनाए जाने की मांग करती चली आ रही थी।सांसद द्वारा जनता की इस मांग को शासन के समक्ष मजबूती से रखा और निरंतर इस मामले की पैरवी की।उनके अथक प्रयासों से इस कार्य को हरी झंडी मिल पायी है।इस अवसर पर डॉ.सांगवान ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेतु न केवल दो क्षेत्रों को जोड़ेगा बल्कि स्थानीय युवाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए प्रगति के नए मार्ग भी खोलेगा।इसके बनने से मोदीनगर से बागपत के बीच आवागमन बेहद आसान होगा।इस परियोजना की कुल लागत 21.40 करोड़ रुपए बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *