शहीद दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा उत्साह

Share

गाज़ियाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर शैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भगत सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंशु चौधरी और डॉ. सुभाष तोमर ने की। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहनों के साथ युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अंशु चौधरी और महानगर अध्यक्ष डॉ. सुभाष तोमर द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भागीदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *